आइये जानते हैं किसान जन सहयोग समिति के बारे में...
किसान जन सहयोग समिति, किसानों एवं आम नागरिकों के लिए, किसानों एवं आम नागरिकों द्वारा समिति से जुड़े किसी भी सदस्य को निम्न लिखित लाभ प्रदान करने हेतु बनाई गई है।
(1) ''कन्या विवाह योजना'' के अंतर्गत विधिक सदस्य की बेटी के विवाह हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान करना। (2) "मार्ग दुर्घटना" में घायल सदस्य को आर्थिक सहयोग प्रदान करना। (3) "गंभीर बीमारी" से पीड़ित सदस्य को आर्थिक सहयोग प्रदान करना। (4) "असमय मृत्यु" होने पर सदस्य के नॉमिनी को आर्थिक सहयोग प्रदान करना।
किसान जन सहयोग समिति का लक्ष्य
किसान जन सहयोग समिति का लक्ष्य है कि प्रदेश के सभी किसान एवं आम नागरिक जो इस समिति से जुडे हैं, उनके परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाएगा।
किसान जन सहयोग समिति से कौन जुड़ सकता है
किसान जन सहयोग समिति मे प्रदेश के समस्त किसान एवं आम नागरिक जुड़ सकते है।
किसान जन सहयोग समिति से कैसे जुड़ें
किसान जन सहयोग समिति से जुड़ने के लिए वेबसाइट www.kisanjansahyog.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर लें, साथ ही समिति के टेलीग्राम ग्रुप से अवश्य जुड़ जाए, समस्त अपडेट और जानकारी आपको टेलीग्राम ग्रुप से मिल जाएगी
नियम- किसान जन सहयोग समिति से विधिक रूप से रजिस्ट्रेशन के पश्चात आपको ग्रुप पर अपडेट की नजर रखनी होगी, सदस्य का सहयोग करके रशीद अपलोड करना अनिवार्य है। सहयोग करने पर ही सहयोग मिलेगा। नियम और अनुशासन सर्वोपरि है।
सदस्यता शुल्क : किसान जन सहयोग समिति से जुड़ने हेतु कोई सदस्यता शुल्क नहीं देना है।
व्यवस्था शुल्क-- व्यवस्था संचालन हेतु शुल्क 151 रुपये निर्धारित है, जोकि समिति के खाते में ऑनलाइन लिया जाता है।